WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

बाल दिवस पर कृषक समाज इंटर कॉलेज मे हुआ बाल मेला का आयोजन

जवाहरलाल नेहरू के जीवन वृत्त और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर रखे विचार

Savdhan India News

बाल दिवस पर कृषक समाज इंटर कॉलेज मे हुआ बाल मेला का आयोजन

(पंकज शुक्ला)

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। कृषक समाज इंटर कॉलेज में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व संसद सदस्य रवि प्रकाश वर्मा ने फीता काट कर किया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ एलआर वर्मा एवं प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नारायण लाल वर्मा एवं आयोजन समिति के शिक्षक भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए हस्त निर्मित क्राफ्ट सामग्री और स्वनिर्मित खाद्य सामग्री के स्टालों की सराहना की। उनसे स्वरोजगार और स्वउद्यम में लाभ कैसे कमाएं विषय पर भी चर्चा की। इसके साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा और रोजगार की महत्ता पर विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने कहा कि विकसित होना केवल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास ही नहीं, इसके साथ-साथ शिक्षा और चिकित्सा की सुविधा भी वैश्विक स्तर की बनाना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर प्रार्थना सभा में हिंदी प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन वृत्त और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट एपी सरोज, श्याम मूर्ति शुक्ला, लखपति भारती व डॉ अनिल कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह ने किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button