मीट की दुकाने बंद कराने हेतु एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन
मीट की दुकानें बन्द न होने से भारतीय बजरंग दल में आक्रोश

मीट की दुकाने बंद कराने हेतु एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन
– मीट की दुकानें बन्द न होने से भारतीय बजरंग दल में आक्रोश

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। शनिवार को भारतीय बजरंग दल ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि अंडा, मांस, मछली व बिरयानी की दुकानें कुछ बंद न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि गोलागोकर्णनाथ छोटी काशी के नाम से विख्यात है। यहां अंडा, मांस, मछली व बिरयानी की दुकानें जगह-जगह लगी हुई हैं। दुकान बंद करवाने से ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया गया थ। जिस पर कोई कार्रवाई न होने के कारण। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक बाइक रैली निकालकर दुकान बंद करवाई थीं। इतना ही नहीं सिनेमा चौराहे पर दुकान बंद करवाने को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई थी। ज्ञापन में मांग की गई है कि हर हालत में दुकानों को बंद कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करने पर विवश होंगे। जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन एवं प्रशासन का होगा। इस दौरान प्रदेश मंत्री अशोक जोशी, जिला प्रभारी अशोक कुमार मुन्ना, जिला महामंत्री अमित मिश्रा एडवोकेट, धर्माचार्य सनत कुमार मिश्रा, नगर मीडिया प्रभारी विकास प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष सूरज कुमार, मोहित सोनी, अरुण राज, तरुण सिंह, एवं जिला मंत्री मनीष सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।






