
विलहरी गांव में हुआ ग्राम चौपाल का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलहरी स्थित ग्राम सचिवालय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान अजमुद्दीन व ग्राम विकास अधिकारी सर्वेश कुमार द्वारा चौपाल का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। कई ग्रामीण अपनी-अपनी फरियाद लेकर ग्राम चौपाल में उपस्थित अधिकारियो के पास पहुचे। समस्याओं को तत्काल दूर किया गया। इस अवसर पर अख्तर अली, मोहसिन अली, रहबर अली, इशरत अली, अशरफ अली, युसूफ अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मनोज वर्मा व हामिद खान सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।






