उत्तर प्रदेश
राया स्थित राधा गोपाल बाग में पटाखों की दुकानों में लगी आग
तीन की मौत, कई अन्य घायल, मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य अधिकारी

राया स्थित राधा गोपाल बाग में पटाखों की दुकानों में लगी आग
– तीन की मौत, कई अन्य घायल, मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य अधिकारी

सावधान इण्डिया न्यूज, मथुरा (उ.प्र.)। दीपावली त्यौहार पर मथुरा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के राया स्थित राधा गोपाल बाग में लगी पटाखों की दुकानों में अचानक आग लगने से कोहराम मच गया। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की भी खबर मिली है। कई अन्य लोग घायल हो गये और बाइकें भी बुरी तरह से जलकर खाक हो गयीं हैं। बड़े हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग के अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। भारी पुलिसबल व अन्य अधिकारी मौके पहुंच गये। राहत व बचाव कार्य जारी है।







