लखीमपुर खीरी : पलिया विधायक रोमी साहनी ने बांटी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, दिव्यांगजनों के चेहरे खिले
विकासखंड बिजुआ, बांकेगंज एवं पलिया के दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई।


पलिया कलां (खीरी) पलिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। विधायक निधि के अंतर्गत विकासखंड बिजुआ, बांकेगंज एवं पलिया के दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई। आधुनिक ट्राईसाइकिल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विधायक रोमी साहनी ने वितरण समारोह के दौरान कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सहायता को पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि इन मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलों से दिव्यांगजनों को अब आवागमन के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के दर्जनों पात्र व्यक्तियों को ट्राईसाइकिल की चाबियाँ सौंपी गईं। नन्हकी और गुड्डी देवी, धर्मेंद्र, पवन कुमार और मोहित, अमित कुमार मौर्या और सुनील कुमार, मंजीत एवं विपिन कुमार मौजूद रहे। विधायक की इस पहल से हमें नई जिंदगी मिली है। अब हम बिना किसी की मदद के दूर-दराज के काम निपटा सकेंगे। इस अवसर पर विधायक के समर्थकों सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे। सभी ने विधायक द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना की।





