WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : संपूर्णानगर मिशन शक्ति 5.0, महिलाओं पर छींटाकशी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

Savdhan India News

​सम्पूर्णानगर, खीरी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना सम्पूर्णानगर की एण्टीरोमियो टीम जब पब्लिक इण्टर कालेज मोड के पास पहुँची, तो वहाँ फील्ड के पास आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं पर एक युवक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की जा रही थीं। पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निखिल पुत्र शिव कुमार प्रजापति (निवासी ग्राम सिंगाही खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 50/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
​धारा 296 BNS क्या है?  पूर्व में यह धारा IPC 294 के समान थी, जो सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने या अश्लील शब्द बोलने (जिससे दूसरों को क्षोभ हो) से संबंधित है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर कारावास या जुर्माने का प्रावधान है।​इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में
​उ0नि0 अवधेश कुमार रावत, का0 टिंकू प्रजापति
​म0का0 नीतू (थाना सम्पूर्णानगर, खीरी)


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button