WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

पलिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह को मिली भावभीनी विदाई

Savdhan India News

​पलिया कलां (खीरी) नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान तेज महिंद्रा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें नम आँखों और हर्षोल्लास के बीच उन्हें विदाई दी गई।
​समारोह में विद्यालय परिवार के साथ-साथ शहर और क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठित जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर 137 विधानसभा पलिया से ‘आपके अपने रवि भैया’ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने निवर्तमान प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ ‘हाईटेक’ सेवाओं और नवाचारों में नए आयाम स्थापित किए हैं। ​रवि भैया ने प्रधानाचार्य जी को,​अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ​उनके द्वारा छात्र-छात्राओं के हित में किए गए कार्यों को अनुकरणीय बताया।
​विदाई के इस भावुक क्षणों के बीच विद्यालय की कमान संभालने वाले नवागत प्रधानाचार्य सुनील सिंह का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रवि भैया ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और आशा व्यक्त की कि उनके कुशल निर्देशन में विद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। राम प्रताप सिंह का कार्यकाल विद्यालय के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने न केवल शिक्षा बल्कि तकनीक और संस्कारों का जो मेल विद्यार्थियों को दिया, वह सराहनीय है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखी सेवानिवृत्त जीवन की मंगल कामना करता हूँ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button