लखीमपुर खीरी : संपूर्णानगर गन्ना समिति की एजीएम में किसानों के हितों पर चर्चा, चीनी मिल अधिकारी और डेलीगेट्स रहे मौजूद
बैठक के दौरान मुख्य रूप से गन्ना किसानों के भुगतान, पर्ची वितरण और आगामी पेराई सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


संपूर्णानगर (खीरी) सहकारी गन्ना विकास समिति संपूर्णानगर के प्रांगण में वार्षिक सामान्य निकाय (AGM) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन सुखविंदर सिंह चीमा ने की, जबकि संचालन वाइस चेयरमैन शिव कुमार गुप्ता ‘मंटू’ द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से गन्ना किसानों के भुगतान, पर्ची वितरण और आगामी पेराई सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। चेयरमैन सुखविंदर चीमा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समिति किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने गन्ना विकास के लिए नई योजनाओं और समिति की आय बढ़ाने के संसाधनों पर भी प्रकाश डाला।

बैठक में चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी (C.C.O.) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को गन्ने की नई किस्मों और वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी। साथ ही, मिल की ओर से पेराई सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्र के डेलिगेट्स और अन्नदाता किसान उपस्थित रहे। किसानों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिस पर पदाधिकारियों और अधिकारियों ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सुखविंदर सिंह चीमा (चेयरमैन), शिव कुमार गुप्ता ‘मंटू’ (वाइस चेयरमैन),
सी.सी.ओ. (चीनी मिल)
क्षेत्र के समस्त डेलीगेट्स एवं प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।








