WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : पलिया के एनिमल लवर मोईन अहमद जावेदी ‘यूपी गौरव अवार्ड’ से सम्मानित

पलिया के युवा नेता और समाजसेवी मोईन अहमद जावेदी को पशु सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए लखनऊ में 'उत्तर प्रदेश गौरव अवार्ड' से नवाजा गया है।

Savdhan India News

पलियाकलां-खीरी। पलिया के युवा नेता और समाजसेवी मोईन अहमद जावेदी को पशु सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश गौरव अवार्ड’ से नवाजा गया है।

​लखनऊ के बुद्धा ऑडिटोरियम में पिकाक फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘बोलेगा इंडिया डांस पर चांस-3’ कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान मिला। मुंबई से आए मशहूर टीवी कलाकार व कोरियोग्राफर वैभव चुगे ने मोईन को यह पुरस्कार प्रदान किया।

​महज 32 वर्ष की आयु में मोईन अहमद जावेदी न केवल सक्रिय राजनीति में हैं, बल्कि बेजुबान जानवरों की सेवा के लिए क्षेत्र में ‘एनिमल लवर’ के नाम से अपनी पहचान बना चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके सेवा कार्य के वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। सम्मान ग्रहण करने के बाद मोईन ने कहा कि इंसान तो अपना दुख बोल सकता है, लेकिन बेजुबानों की तकलीफ हमें खुद समझनी चाहिए। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय पलिया वासियों और अपनी माता शबाना बानो के आशीर्वाद को दिया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button