WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, SSB और नेपाल APF के बीच समन्वय बैठक संपन्न

​बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और निम्नलिखित निर्णय लिए गए

Savdhan India News

बसही भारत-नेपाल सीमा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सशस्त्र प्रहरी बल (APF) नेपाल के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बसही

​यह बैठक 49वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशानुसार, सीमा स्तंभ संख्या 769/21 (पुराना पिलर 200) के समीप संपन्न हुई। SSB की ओर से नेतृत्व बी कंपनी बसही के कमांडर गगनप्रीत सिंह ने किया, जबकि नेपाल की ओर से APF प्रभारी विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

​बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और निम्नलिखित निर्णय लिए गए

अवैध घुसपैठ पर लगाम, सीमा पार आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए आईडी कार्ड की जांच को और अधिक सख्त करने पर बल दिया गया।

तस्करी के विरुद्ध मोर्चा, मादक पदार्थों और मानव तस्करी जैसी गंभीर समस्याओं को रोकने के लिए दोनों देशों के बल अब संयुक्त गश्त (Joint Patrolling) करेंगे और सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ाएंगे।

आपसी तालमेल, सीमावर्ती अपराधों को शून्य पर लाने के लिए दोनों बलों के बीच भविष्य में भी समय-समय पर ऐसी समन्वय बैठकें आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

​बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसमें नेपाल (APF) की ओर से सहायक उप निरीक्षक दीपेन्द्र बुद्ध, सीनियर हेड कांस्टेबल दीपेन्द्र बुद्ध, हिमालय राणा, बलराम चौधरी, करण सिंह, विशाल राणा और नरेंद्र बोहरा शामिल हुए।

​वहीं, भारतीय पक्ष (SSB) से निरीक्षक (सामान्य) रामकुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक गुरुस्वेक सिंह, मुख्य आरक्षी रामाशीष कुमार मेहता, आरक्षी लियाकत अली और हरीश यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

​दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने इस बात पर जोर दिया कि आपसी सहयोग से ही सीमा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button