लखीमपुर खीरी : पूर्व विधायक के पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
स्वर्गीय विधायक निर्वेंद्र कुमार मुन्ना के सुपुत्र समाज सेवी संजीव मिश्रा की अवैधानिक गिरफ्तारी को लेकर अब लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है


लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा के त्रिकौलिया निवासी स्वर्गीय विधायक निर्वेंद्र कुमार मुन्ना के सुपुत्र समाज सेवी संजीव मिश्रा की अवैधानिक गिरफ्तारी को लेकर अब लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है । इसी को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पलिया तहसील पहुंचे ।जहां पर उन्होंने संजीव मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और राज्यपाल और उत्तर प्रदेश सरकार से संबोधित एक ज्ञापन पलिया उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार को सौंप कर संजीव मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की ।
बातचीत के दौरान बताया गया की बीते दिनों जिस तरीके से समाजसेवी संजीव मिश्रा को सादी वर्दी में भारी पुलिस फोर्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । और इस बात की जानकारी भी उनके परिजनों को नहीं दी गई । जो कि सरासर गलत है । इस तरह की अवैधानिक गिरफ्तारी की अखिल भारतीय किसान महासभा निंदा करती है ।





