WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

पलिया की बीओबी शाखा में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पलिया की बीओबी शाखा में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Savdhan India News

पलिया की बीओबी शाखा में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

28/10/2025
बैंक ऑफ बड़ौदा की पलिया शाखा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से क्षेत्रीय अनुपालन अधिकारी देवेश मिश्रा द्वारा जागरूकता सत्र लिया गया।

सत्र के दौरान अनुपालन अधिकारी ने उपस्थित ग्राहकों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने मोबाइल या लैपटॉप पर आई हुई किसी भी अज्ञात लिंक या APK फाइल को न खोलें

डिजिटल अरेस्ट जैसे नए प्रकार के साइबर फ्रॉड से सतर्क रहें और अनजान नंबर से प्राप्त व्हाट्सऐप वीडियो या ऑडियो कॉल स्वीकार न करें। अपने बैंक खाते की कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सतर्कता की पहली सीढ़ी है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को साइबर अपराधों के प्रति सजग रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान शाखा का समस्त स्टाफ एवं उपस्थित ग्राहकों ने सतर्कता प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर शाखा कर्मचारी संतोष राजवंशी, सुमन सरकार एवं अश्वनी सहित उपस्थित समस्त स्टाफ एवं ग्राहकों ने ऐसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बैंक द्वारा किए जा रहे जागरूकता प्रयासों की प्रशंसा की।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button