सावधान इण्डिया न्यूज
निहाली पुरवा में नालियां और सड़क
कभी नहीं हुई सफाई, लोगों को आवाजाही में परेशानी

निहाली पुरवा गांव की नालियों और सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। नालियों के निर्माण के बाद से अब तक एक बार भी सफाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, नालियों में पानी भर जाने से सड़क पर पानी बहने लगता है। सती रोड की स्थिति भी काफी खराब है। यह मुख्य मार्ग होने के कारण अधिकतर लोगों का आवागमन इसी सड़क से होता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि खराब सड़क और जाम नालियों के कारण उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभी तक न तो सड़क की मरम्मत की गई है और न ही नालियों की सफाई कराई गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है।





