WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : अमरनाथ यात्रा मे तैनात एसएसबी जवानों से कमांडेंट ने बर्चुअल संवाद कर जाना हाल

अमरनाथ जी यात्रा-2025 एवं आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात समवाय के जवानों से वीडियो कालिंग के माध्यम से संवाद स्थापित किया

Savdhan India News

अमरनाथ यात्रा मे तैनात एसएसबी जवानों से कमांडेंट ने बर्चुअल संवाद कर जाना हाल

पलिया कलां खीरी भारत के जम्मू कश्मीर स्थित अमरनाथ जी यात्रा मे आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवानों से 39वीं वाहिनी के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने वीडियो कालिंग के माध्यम से की बातचीत I दिनांक 13 जून 2025 को 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ जी यात्रा-2025 एवं आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात समवाय के जवानों से वीडियो कालिंग के माध्यम से संवाद स्थापित किया । इस संवाद के तहत ड्यूटी पर तैनात बल के कर्मियों का मनोबल बढ़ाना, उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करना तथा उनके स्वास्थ्य एवं तैनाती संबंधी आवश्यक पहलुओं की जानकारी ली गई ।
बातचीत के दौरान कमांडेंट ने जवानों की कुशलता एवं तैनात किए गए क्षेत्रों की भौगोलिक व सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली । उन्होंने जवानों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे स्थानीय नागरिकों एवं विशेष रूप से श्री अमरनाथ जी यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें । उन्होंने प्रत्येक कार्मिक को निर्देशित किया कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाए । कमांडेंट राजेश्वरी ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में जिस संवेदनशील क्षेत्र में वे तैनात हैं, वहां प्रत्येक जवान का सतर्क एवं सचेत रहना अत्यंत आवश्यक है । उन्होंने सभी जवानों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर गश्त, चेकिंग तथा यात्री सहायता में तत्परता बनाए रखें । सुरक्षा के किसी भी प्रकार के आकलन या संदेहजनक गतिविधियों की तत्काल सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों या सीधे उन्हें (कमांडेंट ) देने को कहा ताकि किसी भी परिस्थिति से शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से निपटा जा सके । कमांडेंट ने वाहिनी के सभी अधिकारियों एवं जवानों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक एवं मौसम संबंधी परिस्थितियों के बावजूद जवान जिस निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, वह अत्यंत प्रशंसनीय है । उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुचारू रूप से कर्तव्य निर्वहन हेतु वाहिनी मुख्यालय स्तर से आवश्यकतानुसार हर प्रकार का सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे ।
उन्होंने अंत में यह संदेश दिया कि बल के सभी सदस्य एकजुटता, सेवा भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें, जिससे श्री अमरनाथ जी यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल रूप से सम्पन्न हो सके ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button