किंग्स हाईट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेताजी नगर, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू बोरा ने पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा दशहरा पर्व की महत्ता को उजागर किया

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर एवं गंगा दशहरा के अवसर पर किंग्स हाईट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेताजी नगर, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा दशहरा पर्व की महत्ता को उजागर करते हुए विद्यार्थियों में जागरूकता का संचार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंध निदेशक आदरणीय श्री आलमजीत सिंह ने की। उनके साथ प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू बोरा, सहायक प्रबंधक श्री डी.एस. राणा, श्री परमानंद गंगवार व सभी अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागी बने। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू बोरा ने कहा कि “वृक्ष न केवल पर्यावरण की रक्षा करते हैं, बल्कि जीवन के हर पहलू से जुड़े होते हैं। हमें इसे एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए।” प्रबंध निदेशक श्री आलमजीत सिंह ने गंगा दशहरा पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह दिन पवित्र गंगा नदी की आराधना और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का दिन है। वृक्षारोपण कर हम इस धरती को और भी सुंदर बना सकते हैं।” विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर श्री डी.एस. राणा जी, श्री परमानंद गंगवार जी सहित अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थिथित रहे कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पर्यावरण जागरूकता गीत एवं भाषणों के साथ हुआ।






