सावधान इण्डिया न्यूज
जिला जेल में बंदियों के लिए खुला ओपन जिम
लखीमपुर खीरी कारागार में डीएम और एसपी ने किया उद्घाटन, 8 फिटनेस मशीनें लगाई गईं

लखीमपुर खीरी जिला कारागार में बंदियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जेल परिसर में ‘ओपन जिम’ का उद्घाटन किया।
इस जिम में कुल आठ फिटनेस मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों का उपयोग कर बंदी अपनी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकेंगे। यह पहल बंदियों के पुनर्वास और उनके समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जेल प्रशासन का मानना है कि नियमित व्यायाम से बंदियों का मानसिक तनाव कम होगा। साथ ही उनका शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। इस सुविधा से जेल में रह रहे बंदियों को एक सकारात्मक माहौल मिलेगा।
शिवम मिश्रा





