सावधान इण्डिया न्यूज
गिद्धराज की ट्रक से टक्कर
पकरिया चौराहे पर दुर्लभ पक्षी की मौत, वन विभाग को दी सूचना

संपूर्ण नगर रोड स्थित पकरिया चौराहे पर एक दुर्लभ प्रजाति के गिद्धराज की ट्रक से टक्कर के कारण मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना वन विभाग को दी।
मृत पक्षी को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। गिद्धराज भारत की विलुप्त होती प्रजातियों में से एक है। इस घटना ने एक बार फिर वाहन चालकों की लापरवाही और वन्यजीवों की सुरक्षा का मुद्दा सामने लाया है।
वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचने की प्रतीक्षा है।। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में वाहन चालकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।





