धूमधाम से मनाई गयी डाॅ. बीआर अम्बेडकर जयन्ती
अम्बेडकर की प्रतिमा का किया माल्यार्पण, उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

धूमधाम से मनाई गयी डाॅ. बीआर अम्बेडकर जयन्ती
अम्बेडकर की प्रतिमा का किया माल्यार्पण, उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प
(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
जिला पीलीभीत की तहसील पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम चतीपुर में भारत रत्न डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती धूमधाम के साथ मनाई गयी।
इस दौरान अम्बेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। उसके उपरान्त एक सभा आयोजित की गयी। सभा को सम्बोधित करते हुए सोनपाल गौतम ने कहा कि डाॅ भीमराव अम्बेडकर ने भारत का संविधान लिखा था, जिसके आधार पर आज हमारे देश का कानून चलता है। आज हम सब उन्हें उनके आदर्शों के लिए पहचानते और याद करते हैं। देवेश गौतम ने कहा कि हम सबको उनके पदचिन्हों पर चलकर उनकी नीतियों और आदर्शों का पालन करना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में बिकाश गौतम, फूलबाबू गौतम, मुनीश गौतम, अमित गौतम, सतेन्द्र गौतम, ईश्वरदयाल, अदित्य गौतम एवं जीत कुमार गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





