चार वारण्टियों को भेजा जेल
पलिया पुलिस ने चलाया अभियान, चार वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चार वारण्टियों को भेजा जेल
पलिया पुलिस ने चलाया अभियान, चार वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

18/02/2025
पलियाकलां-खीरी। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक पलिया मनबोध तिवारी के नेतृत्व में चलाए गये अभियान के तहत पुलिस टीम ने चार वारण्टियों भूरा उर्फ छोटू पुत्र नरेश निवास मोहल्ला थारुपुरवा, निराला नगर थाना पलिया, अनुज मिश्रा पुत्र रविकान्त मिश्रा निवासी मोहल्ला काकूपुरियान कस्बा व थाना पलिया। फूलकेवल पुत्र पुत्तुलाल निवासी मिल कालोनी, पलिया, विपिन पुत्र माता प्रसाद लल्लन निवासी मोहल्ला रंगरेजान कस्बा व थाना पलिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गये वारण्टियों को आवश्यक एवं विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम में उप निरीक्षक आदित्य कुमार, कांस्टेबल सन्दीप चौधरी, पवन कुमार, परीक्षित सैनी मौजूद रहे।





