लखीमपुर खीरी : सम्पूर्णानगर पुलिस ने सुमेरनगर रामा बैरियर के पास से दो वाहन चोरों को धर दबोचा इनके पास से चार बाइक बरामद हुई
सुमेरनगर रामा बैरियर के पास से दो वाहन चोरों को धर दबोचा इनके पास से चार बाइक बरामद हुई

सम्पूर्णानगर पुलिस ने सुमेरनगर रामा बैरियर के पास से दो वाहन चोरों को धर दबोचा इनके पास से चार बाइक बरामद हुई
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देश पर वाहन चोरी पर अंकुश लगाने और ऑटो लिफ्टर की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी के चलते सम्पूर्णानगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश राय के दिशा निर्देश उप निरीक्षक राम सुमेर साहनी ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ही इंडो नेपाल सीमा के सुमेरनगर रामा बैरियर से दो ऑटो लिफ्टर रंजीत उर्फ जीता सिंह पुत्र तीरथ सिंह निवासी ग्राम हरिनगर गदनिया थाना सम्पूर्णानगर जिला लखीमपुर खीरी, दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम जसप्रीत सिंह पुत्र स्व गुलजार सिंह निवासी ग्राम दाउतपुर थाना फूलबेहड़ जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया जिनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक भी बरामद हुई हैं, जो आए दिन अपने क्षेत्र से ही बाइकों को चोरी कर लखीमपुर खीरी जिले से पड़ोसी देश नेपाल में ले जाकर बेच दिया करते थे जिसके बाद पुलिस ने दोनों ऑटो लिफ्टर को संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है ।





