पुर्व गृहराज्य मंत्री ने ताइक्वांडो शिक्षार्थियों को किया सम्मानित, कोच अरुण तिवारी को बताया तराई क्षेत्र में ताइक्वांडो शिक्षार्थियों का द्रोणाचार्य

प्रतिभाशाली ताइक्वांडो बेल्टधारियों को पूर्व गृहराज्य मंत्री ने किया सम्मानित
लखीमपुर-खीरी।शनिवार को लखीमपुर खीरी के ग्रीनफ़ील्ड एकेडमी स्कूल,महेवागंज में ताइक्वांडो एसोसिएशन लखीमपुर द्वारा तृतीय स्वर्गीय प्रेम दुलारी मिश्रा स्मृति जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में पलिया ताइक्वांडो एकेडमी,तारा ताइक्वांडो अकादमी,ग्रीन फील्ड ताइक्वांडो एकेडमी,निघासन ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रीनफील्ड एकेडमी के डायरेक्टर आलोक मिश्रा द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।समापन व पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि पूर्व गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी व विशिष्ठ अतिथि आलोक मिश्रा द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में पलिया ताइक्वांडो एकेडमी के 48 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा 37 गोल्ड,9 सिल्वर,2 ब्रॉन्ज़ सहित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया,द्वितीय स्थान ग्रीनफ़ील्ड व तृतीय स्थान तारा ताइक्वांडो एकेडमी को मिला।सभी विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि श्री अजय मिश्र टेनी,व विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर ग्रीन फील्ड श्री आलोक मिश्रा द्वारा मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।लखीमपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमित मिश्रा,सचिव चीफ कोच प्रदीप कुमार,कोशाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता,उपाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार,कल्पना झा,उपाध्यक्ष व पलिया कोच अरुण तिवारी,कोच श्री विष्णुकांत राज,ग्रीन फील्ड एकेडमी कोच श्री भारत वर्मा,वरिष्ठ ताइक्वांडो खिलाड़ी नब्बन खान,साजिद खान, समीर खान,रूपेंद्र सिंह,अनिता कुमारी,ऋषि कुमार,डीप शिखा,दर्शन सिंह जी आदि ने मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।अपने संछिप्त सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्री अजय मिश्रा टेनी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।उन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर ग्रीनफ़ील्ड एकेडमी श्री आलोक मिश्रा जी को इस प्रतियोगिता के लिए अपने स्कूल के इंडोर हाल उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने को कहा।कार्यक्रम में ज्यूरी व रेफरी की भूमिका ऋषि कुमार,पलिया कोच अरुण तिवारी, ब्लैक बेल्ट भारत वर्मा, ब्लैक बेल्ट विष्णुकांत राज ने निभाई व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार,कल्पना झा, कोशाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।











