कुण्डा वालों के लिए इस बार की दीपवाली खास राजा भैया का आज है जन्मदिन
प्रकाश पर्व पर जनपद मे रहेगी राजा के जन्मोत्सव की धूम

कुण्डा वालों के लिए इस बार की दीपवाली खास राजा भैया का आज है जन्मदिन
प्रकाश पर्व पर जनपद मे रहेगी राजा के जन्मोत्सव की धूम
प्रतापगढ़, जिले में इस बार दीपावली पर्व की लेकर तो परंपरागत ढंग तैयारियां हो चुकी है लेकिन दीपावली इस बार राजा भैया के जन्मदिन पर पड़ रही है तो इस बार जिले मे धूम धड़ाका ज्यादा ही होगा। सोसल मीडिआ पर चल रही सूचनाओं के आधार पर प्रायः सभी तहसील मुख्यालयों पर राजा भैया के समर्थक उनका जन्मदिन उल्लास के साथ मनाते है। राजा भैया यूथ ब्रिगेड और जनसत्ता दल युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता राजा भैया का जन्मोत्सव खुल के मनाते है।
मध्य प्रदेश मे नर्मदा नदी के तट पर भी आयोजित हुआ था कार्यक्रम
सोसल मीडिआ रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 अक्टूबर को नर्मदा नदी के तट पर जबलपुर क्षेत्र के राजा भैया समर्थकों ने दीपदान और महाआरती का कार्यक्रम रखा, हजारों की संख्या दीपदान और आरती कर के राजा भैया की लम्बी उम्र की प्रार्थना की गयी। आज दीपावली और राजा भैया का जन्मदिन का महासंयोग प्रतापगढ़ वासियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। आज पूरे दिन जगह जगह राजा भैया के जन्मदिन के उपलक्ष मे कार्यक्रम होंगे।





