Uncategorized
बाघ के हमले में मृतक बाबूराम के घर पहुंचे विधायक रोमी साहनी ने मृतक के परिजनों को दी पच्चीस हजार की आर्थिक सहायता


बाघ के हमले में मृतक बाबूराम के घर पहुँचे विधायक रोमी साहनी ने दी परिजनों को 25000 रु0 की आर्थिक सहायता
पलियाकलां-खीरी।बाघ के हमले में मृतक बाबूराम पुत्र नत्थू लाल के घर पहुंचे विधायक रोमी साहनी ने मृतक के परिजनों को दी 25000 पच्चीस हजार रुपए की आर्थिक प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है मझगई निवासी मृतक बाबूराम पुत्र नत्थू लाल दो दिन पहले मजदूरी करने के लिए चौखड़ा फार्म जा रहा था, तभी बाघ ने हमला कर बाबूराम को अपना निवाला बना लिया। हृदयविदारक घटना की जानकारी जब विधायक रोमी साहनी को पता चली तो मृतक बाबूराम के घर मझगई पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाते हुये परिवार को दी 25000 पच्चीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।






