WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

पालिका अध्यक्ष के गुप्ता की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, भारतीय जनता पार्टी का झंडा ओढ़ाकर अश्रुपूरित नेत्रों से दी गई श्रद्धांजलि

Savdhan India News


नगर पालिका परिषद पलिया के दिवंगत अध्यक्ष स्व0 के.गुप्ता.
फाइल फोटो – स्व0 के.बी.गुप्ता
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पलिया कला जनपद खीरी

पलियाकलां-खीरी। नगर पालिका परिषद पलिया कलां के अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,उत्तर प्रदेश भंडारण निगम के पूर्व प्रदेश डायरेक्टर, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सहित अनेक उच्च पदों पर कार्य कर चुके वरिष्ठ भाजपा नेता, लोगों के सुख दुख में हमेशा खड़े रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता के बी गुप्ता के आकस्मिक निधन से पलिया कलां नगर सहित आस पास के क्षेत्रों व जनपद मुख्यालय से जनप्रतिनिधियों व हजारों नागरिकों ने शोक प्रकट किया। पलिया चेयरमैन के बी गुप्ता का विगत दिवस बीती रात हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। के बी गुप्ता के निधन से पूरे शहर वासियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिसको भी उनके निधन की खबर मिली वही उनके घर की और दौड़ पड़ा, देर रात से आज सुबह उनके पार्थिव देह के अंतिम दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ती रही। के बी गुप्ता अपने पीछे अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी गुप्ता, दो पुत्र क्रमशः इंजीनियर वरुण गुप्ता, सिविल जज आकाश गुप्ता व पुत्री वैष्णवी गुप्ता को छोड़ गए है। हजारों लोगों की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का झंडा ओढ़ाकरअश्रुपूरित नेत्रों से अपने नेता के बी गुप्ता के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी। उनकी शवयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, विभिन्न दलों के राजनेता व नगरपालिका के कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
के बी गुप्ता का अंतिम संस्कार शारदा नदी के तट पर उनके ज्येष्ठ पुत्र वरुण गुप्ता द्वारा मुखाग्नि देकर किया गया। के बी गुप्ता के पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पलिया विधायक रोमी साहनी, जिला महामंत्री विनोद लोधी, नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह व पूर्व जिला सह संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ अमित महाजन आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी का ध्वज ओढ़ा कर भावभीनी श्रद्धांजलि प्रकट की गई। के बी गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट कर परिजनों को सांत्वना देने में पलिया विधायक रोमी साहनी, निघासन विधायक शशांक वर्मा, गोला विधायक अमन अरविंद गिरी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, सभासद अरविन्द गुप्ता, सीतापुर महोली के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, सपा नेता पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक सतीश अजमानी, नीरज बाजपेयी, मुकेश शर्मा, गोला नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू शुक्ला, मैलानी नगर पंचायत अध्यक्षा कीर्ति माहेश्वरी उनके पति भवानी शंकर माहेश्वरी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष शरद वाजपेई, श्याम जी पांडे, जिला महामंत्री विनोद लोधी, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, नरेन्द्र सिंह, जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री अमित महाजन, विजय माहेश्वरी, भाजपा अध्यक्ष उदयवीर सिंह, शशिशंकर शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार सिंह,महामंत्री विजय गुप्ता, वरुण मिश्रा सहित भाजपा के सभी पदाधिकारीगण, पूर्व पालिका अध्यक्ष महमूद हुसैन खान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जॉर्जी, कांग्रेसी नेता बलराम गुप्ता, सपा नेता जावेद अख्तर, फुरकान अंसारी, जफर अहमद,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता सभासद, तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह गहोनिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, संदीप बंसल, चांद कुमार जैन,अनूप गुप्ता, जसमेल सिंह मांगट, हरप्रीत सिंह हैप्पी, जगत चौधरी, अनूप गुप्ता, सलिल अग्रवाल सहित नगर पालिका पलिया के सभी 25 वार्डो के सभासद, नगर पालिका का समस्त स्टाफ, सभी राजनीतिक दलों के नेताओं सहित हजारो लोग अंतिम यात्रा में शामिल रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button