WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
मोटिवेशनराजस्थानसावधान इण्डिया न्यूज

पाकिस्तान से आये सनातनी शरणार्थियों के बीच पंहुचे कुंडा के राजा भैया

पहले हिन्दु नेता जिन्हे आयी उनकी याद, भाव विह्वल हुए रिफ्यूजी

Savdhan India News

पाकिस्तान से आये सनातनी शरणार्थियों के बीच पंहुचे कुंडा के राजा भैया

पहले हिन्दु नेता जिन्हे आयी उनकी याद, भाव विह्वल हुए रिफ्यूजी

लखनऊ, अपनी दरिया दिली के लिए मशहूर कुंडा के विधायक राजा भैया जोधपुर राजस्थान एक उन हिन्दू शरणार्थियों के बीच पंहुचे जिनकी सुधि लेने वाला कोई नही है। भारत को अपना देश समझ कर आने वाले सनातनी लोगों की पीड़ा जानने की पहल करने के लिए दीपावली के पूर्व राजा भैया उनके बीच गये उनके बच्चों को उपहार दिया और उनका कुशल क्षेम पूंछा। ट्विटर हैंडल पर राजा भैया ने लिखा की वर्षो से अमानवीय यातना झेलने वाले हिन्दु वीरों के गये जोधपुर गया तो देखा की उनके लिए मानवीय व्यवस्था का अभाव है, भरपेट भोजन, शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, यातना झेलने के बाद भी अपने धर्म से समझौता न करने वाले हिन्दुओं के प्रति सरकार को संवेदनशील होना चाहिए। उनके वीजा पद्धति को सरल बनाया जाये ये हर हिंदू की मांग है।

हिंदू शरणार्थियों के बीच पहुंचने वाले पहले नेता है राजा भैया

पाकिस्तान से आये हिंदू शरणार्थियों के बीच पंहुचकर उनकी पीड़ा जानने वाले पहले हिंदू नेता है राजा भैया जिन्हे उनकी याद आयी और वे उनके बीच पंहुचे उनकी पीड़ा पर मरहम लगाने का काम किया। राजा भैया के इस पुनीत पहल की जानकारी जब उनके क्षेत्र मे पंहुची तो उनके समर्थक अपने नेता की पहल से गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

सरकार को सलाह की उनके देश मे बसने की व्यवस्था करे

राजा भैया ने लिखा की जो हिंदू अपने धर्म पर अडिग रहते हुए अपने देश भारत मे आये है उनके पुनर्वास समेट वीजा नियमों को सरल बनाया जाये ताकि अब उनको और न भटकना पड़े।

बताते चलें की भदरी राजघराने के युवराज और लगातार 3 दशक से कुंडा के विधायक राजा भैया देश के चर्चित नेताओं मे गिने जाते है। प्रधानमंत्री की तरह उनके निर्णय भी चौकाने वाले होते है। हिंदू शरणार्थिओं के बीच पंहुचे राजा भैया ने उनकी आर्थिक मदद किया और उनके बीच ही दीवाली पर्व मनवाया, राजा भैया के इस पहल से उन्हे भी अंधेरे मे आशा की एक दीप जलती हुयी दिखाई पड़ी होगी इसमे संदेह नही है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button