एसएचओ ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
एसएचओ ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

एसएचओ ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
(संवाददाता, नरेश शर्मा)
सावधान इण्डिया न्यूज, दिल्ली । दिल्ली रोहिणी विजय विहार के एसएचओ अजय कुमार यादव ने प्रेस काॅन्फरेंस के जरिए सभी देशवासियों को संदेश देते हुए कहा है कि पूरे देश में दिवाली की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कहा कि खुशी-खुशी और सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाएं। कानून के नियमों का पालन करें, अपराधिक घटनाएं को अंजाम न दें, साथ ही अपने आसपास हो रही किसी भी अपराधिक घटना या किसी पर संदेह होने पर तुरंत उसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दें। एसएचओ ने यह भी कहा कि देश के युवा नशे की लत में पड़ते जा रहें हैं। उन्हें जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसलिए एक जागरुकता अभियान की शुरुआत करनी चाहिए, ताकि युवाओं के साथ-साथ उनके परिवार वालों को नशे से होने वाले नुकसान से अवगत कराया जा सके। आख़िर में उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़ी मात्रा में बम पटाखे बेचने और रखने पर बैन लगाया है। अगर किसी भी तरीके से आपको यह सूचना मिलती है कि कहीं चोरी छिपे बड़ी मात्रा में बम पटाखों की बिक्री या तस्करी की जा रही है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।






