
पलियाकलां-खीरी।
धूमधाम से मनाए जाने वाले भगवान गणेश चतुर्थी के पर्व पर मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ भगवान गणेश मूर्ति की स्थापना की गई। लगातार पांच, साथ, नौ व ग्यारह दिनों तक भगवान गणेश प्रतिमा का पूजन अर्चन किया जाएगा।
हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर पलिया क्षेत्र में भगवान गणेश के भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर भगवान गणेश प्रतिमा की स्थापना की। इसी क्रम में पलिया शहर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम गुप्ता व व्यापारी नेता धीरज गुप्ता के घर हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। विद्वान ब्राह्मण रानू पांडे के द्वारा भगवान गणेश प्रतिमा का विधि विधान से पूजन अर्चन करा कर भगवान गणेश प्रतिमा को विराजमान किया गया। लगातार 11 दिनों तक स्थापित प्रतिमा के पूजन अर्चन का कार्य जारी रहेगा। स्थापित दिवसों के बाद हवन पूजन कर शोभायात्रा निकालकर शहर से छह किमी दूर पवित्र मां शारदा नदी में भगवान गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा। शहर के राम जानकी मंदिर में भी भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा को पूजन अर्चन के साथ स्थापित किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी गुप्ता, ममता, शोभा, मंजू गुप्ता आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुष भक्त मौजूद रहे।






