खाकी के गिरेबान पर दबंंग गौकश ने डाला हाथ, सिपाही ने धुना
सिपाही के गिरहबान पर हाथ डाल गरियाने वाले दबंग को सिपाही ने धुना

पलियाकलां-खीरी। मामला कोतवाली पलिया क्षेत्र के भीरा पलिया मार्ग पर अतरिया गांव के निकट का है जहां मुख्य मार्ग पर पानी चलने के कारण आवागमन बंद हो गया एवं रोडवेज की एक बस पलटते पलटते बच्ची तो वही एक टैंकर पूरी तरह से पलट गया। प्रशासन द्वारा भीरा पलिया मार्ग को प्रातः 11:00 बजे से आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था,जिसके संदर्भ में पुलिस द्वारा आने जाने वाले वाहन चालकों को आवागमन से रोका जा रहा था एवं सतर्क किया जा रहा था, कि आगे के मार्ग पर ना जाएं वहां संभावित खतरा हो सकता है। इसी बीच अतरिया गांव के निवासी एक युवक ने पुलिस की बात को ठेंगा दिखाते हुये बाइक आगे बढ़ा दी।
मौके पर मौजूद आरक्षी ने उक्त बाइक को पीछे से पकड़ लिया जिससे नाराज दबंग युवक ने आरक्षी का गिरहबान पकड़ उसे गालियां देना शुरू कर दिया। भरी महफ़िल पुलिसकर्मी व पुलिस को खुलेआम चुनौती देते उक्त दबंग की सिपाही द्वारा धुनाई आरम्भ कर दी गयी। हालंकि मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक दोनों पक्षों को समझाते दिखे, लेकिन दबंग युवक आरक्षी को सबक सिखाने की धमकियां देता रहा।
अतरिया गांव के दबंगों द्वारा पुलिस से उलझना कोई नई बात नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का लंबा आपराधिक इतिहास बताया जाता है, वहीं गौकशी के मामले उक्त दबंग वांछित बताया जाता है, जिसे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार आरोपी के पिछले आपराधिक इतिहास के अनुसार आन ड्यूटी पुलिस आरक्षी के गिरहबान पर हाथ डालने वाले गौकशी के आरोपी सीजाम पुत्र अजीजुल्ला निवासी ग्राम अतरिया बड़ागांव पर थाना पर मु0अ0स0 142/2012 धारा 3/5/8 गो0 निवा0 अधि0 थाना पलिया, मु0अ0स0 294/2012 धारा 3/5/8 गो0 निवा0 अधि0 थाना पलिया,मु0अ0स0 467/2013 धारा 2/3 UP गैंग0 एक्ट थाना पलिया,मु0अ0स0 64/2013 धारा 3/5/8 गो0 निवा0 अधि0 थाना पलिया, मुoअoसंo 63/13 धारा 379ipc व 3/5/8 गोo निवाo थाना पलिया में गंभीर आपराधिक मुकदमे पंजीकृत है।






