Healtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ
पलिया-भीरा मार्ग पर बसों का संचालन होते ही क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर
रक्षाबन्धन के बाद बनेगी ट्रकों के संचालन पर सहमति

पलिया-भीरा मार्ग पर बसों का संचालन होते ही क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर
– रक्षाबन्धन के बाद बनेगी ट्रकों के संचालन पर सहमति
(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। एसडीएम कार्तिकेय सिंह एवं सीओ यादवेंद्र यादव के नेतृत्व में बस स्वामियों एवं बस यूनियन के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। जिसमें यूनियन द्वारा की गयी हड़ताल का समापन किया गया। नियम और शर्तों के अनुसार भीरा पलिया मार्ग पर 54 शीटर बसें चलेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिस जगह पर मार्ग जर्जर है वहां से सिर्फ एक गाड़ी ही निकाली जाएगी। उस जगह पर वाहनों की क्रॉसिंग नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन, ट्रक व बस यूनियन के मध्य हुई वार्ता के दौरान सहमति बनी कि ट्रकों को चलाने की अनुमती फिलहाल अभी नहीं दी जा सकती है। ट्रकों के संचालन पर रक्षाबंधन के बाद का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल पलिया-भीरा नेशनल हाइवे 731 पर लगभग डेढ़ माह बाद बसों का संचालन शुरू होने से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गयी। इसी क्रम में पलिया बस यूनियन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि पलिया बसड्डे से सवारियां ढोने वाले ई-रिक्शा चालकों द्वारा जनता से की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।





