भीषण ठंड में बेसहारा लोगों का सहारा बन रही यथार्थ सेवा समिति
बेसहारा लोगों का सहारा बन रही यथार्थ सेवा समिति


भीषण ठंड में बेसहारा लोगों का सहारा बन रही यथार्थ सेवा समिति
अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के बाद नव वर्ष 2024 के शुरूआत होने से पहले ही उत्तर प्रदेश में इस वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जिसको लेकर जनजीवन अस्त व्यस्त होता नजर आ रहा है तो वहीं लखीमपुर खीरी जिला भी सर्दी कि चपेट में है और लखीमपुर में अब सर्दी का सितम जारी है,जिसमे सबसे ज्यादा तराई इलाकों में सर्दी पड़ रही है,वही इस दौरान लोगों को सर्दी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसी परेशानियों को देखते हुए पलिया नगर की बहुचर्चित संस्था यथार्थ सेवा समिति की महिलाओं के द्वारा नगर के ही मेला रोड स्थित सम्मनीय वैश्य धर्मशाला में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें यथार्थ सेवा समिति की अध्यक्ष बीना गुप्ता, महामंत्री दीपिका गुप्ता के साथ-साथ समिति की विभिन्न महिलाओं की मौजूदगी में नगर के ही जरूरतमंद लोगों को सैकड़ो के हिसाब से कंबल वितरण किया गया ।









