WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

श्रेष्ठ आचार्या पुरस्कार से सम्मानित हुईं विद्यामन्दिर पलिया की बहन अंजली श्रीवास्तव

Savdhan India News



लखीमपुर-खीरी। अवध क्षेत्र में
विद्याभारती के ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान तेज महेंद्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र अलंकारण समारोह 2023-24 का शुभारंभ माँ सरस्वती व माँ भारती के सम्मुख धूप दीप प्रज्ज्वलित करते हुये मुख्य अतिथि रामजी सिंह प्रान्त निरीक्षक विद्या भारती, रणवीर सिंह लखीमपुर संभाग निरीक्षक जन शिक्षा समिति, रानी सती ट्रस्ट के संस्थापक गोपाल गोयल, रोटेरियन विजय नारायण महेंद्र, संभाग निरीक्षक सुरेश यादव, राजेश भारतीय प्रबंधक , प्रबंधक राम वचन तिवारी, स्वदेश फाउंडेशन की अध्यक्षा मधु मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
अलंकरण समारोह में कक्षा दशम से आर्यन प्रथम, शिवम द्वतीय एवं शिवम तृतीय को क्रमश साइकिल, पेयजल बोतल व टिफिन उपहारस्वरूप एवं प्रशस्ति पत्र दिये गये वहीँ इंटरमीडिएट में बहन निधि गुप्ता को प्रथम को प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल, संध्या राठौर द्वतीय को टिफिन एवं वंशिका दीक्षित तृतीय को पेयजल बोतल एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
इसी प्रकार जूनियर हाई स्कूल की बहन अनुराधा राठौर को जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरुस्कार स्वरूप सायकिल व प्रशस्ति पत्र एवं कक्षा पंचम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बहन अपर्णा मिश्रा को भी पुरष्कृत किया गया।

विद्यालय के होनहारों को तराशने एवं गढ़ने हेतु श्रेष्ठ आचार्य पुरस्कार विशेष रूप से प्रान्त निरीक्षक रामजी सिंह के करकमलों वरिष्ठ आचार्य सुनीत मिश्रा, विनोद कुमार, अमरजीत, चंद्रेश्वर सिंह, सौरभ शुक्ला, रविन्द्र मौर्य, अंजली श्रीवत्व, पल्लवी गुप्ता,रजनीश,अजय कुमार तिवारी को प्रदान करते हुये सभी को अंगवस्त्र भी भेँट किये गये।
उपहार प्रदान करते हुये प्रान्त निरीक्षक रामजी सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, आचार्यों एवं शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि माता पिता को गौरवान्वित करने वाले बच्चे वास्तव के प्रशंसा के पात्र है, गुणों की सदैव पूजा होती है, मेधावी विद्यार्थी सभी बच्चो के लिये प्रेरणादायक हैं,भारत भूमि त्याग एवं समर्पण की भूमि है,विद्यालय निर्माण हेतू जमीन देने वाले स्व0 तेज महेंद्रा की तुलना भामाशाह से करते हुये उनकी प्रति श्रद्धाभाव व्यक्त किये। उन्होंने आमंत्रित अतिथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुये का की हमारी संस्कृति अतिथि देवो भव की रही है, अतिथि स्वागत, सत्कार एवं सम्मान सर्वोपरि है, अतिथियों द्वारा विद्यालय निर्माण में सहभागिता पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि समाज में धन की नहीं दान, धर्म, त्याग एवं समर्पण की ही महत्ता है। बच्चों को राष्ट्र,धर्म एवं परिवार के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध करवाते हुये उन्होंने कहा कि उंगली पकड़कर चलना सिखाने वाले माता पिता की आजन्म सेवा एक सच्चे सपूत का परम कर्तव्य है।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रदेश निरीक्षक को राम मन्दिर प्रारूप एवं राजेश भारतीय एवं मधु गुप्ता की ओर से अशोक स्तंभ एवं विद्यालय प्रबंधक राम वचन तिवारी को लाफिंग बुद्धा मूर्ति प्रदान की गयी।
आमंत्रित अतिथियों के आशीर्वचनों के उपरांत प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, मेधवियों, आचार्यों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुये विद्यालय को उच्च शिक्षण सं


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button