Uncategorized
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने किया पेयजल संयंत्र का लोकार्पण
स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना भारत सरकार का लक्ष्य : टेनी

पलियाकला-खीरी। देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना भारत सरकार का लक्ष्य है जिसके लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं उक्त उद्गार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी द्वारा पलिया बस यूनियन पर सांसद निधि से निर्मित आप वाटर आपूर्ति संयंत्र का लोकार्पण करते हुए स्थानीय गणमान्य जनों से व्यक्त किए गये। लोकार्पण के दौरान सचिव सतेंद्र, सिंह, इंद्रजीत सिंह गिल,धर्म सिंह,गुरुबख्श सिंह पंछी फार्म, चरनजीत सिंह, मदनलाल गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि मोटर मालिक सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।






