Uncategorized
नेत्र ज्योति योजना से लाभान्वित हुये हजारों लाभार्थी : सीएचसी अधीक्षक
बस चालक परिचालकों व विद्यालयीन बच्चों को वितरित किये निःशुल्क चश्में

लखीमपुर-खीरी।राष्ट्रीय अंधत्व और दृश्य हानि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार द्वारा नेत्र ज्योति अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय अंधता उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत दृष्टि बाधित मरीजों के समुचित इलाज, चश्में व जाँच की निःशुल्क सेवायें प्रदान की जा रही हैं उक्त उद्गार पलिया बस स्टैंड वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों को सैकड़ों निशुल्क चश्मे वितरित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया के अधीक्षक डॉक्टर भरत सिंह ने व्यक्त किये।
चश्मा वितरण के दौरान नेत्र सहायक पीके राना, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन ललित कुमारी श्रीवास्तव, अध्यापिका रोली वर्मा, सहित बस यूनियन के मोटर मालिक सरदार गुरुबक्स सिंह पंचवटी फार्म, प्रबन्धक बाबूराम, यदुनन्दन पाण्डेय, वीरकुमार मिश्रा, सर्वेश, अरविंद आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।











