WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

नगर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की पैरवी पर बिगड़ा पुलिस का खेल, नेपाली सिलेण्डरों के साथ गिरफ्तार संदिग्ध को भेजा जेल

Savdhan India News


नगर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की पैरवी पर बिगड़ा पुलिस का खेल, नेपाली सिलेण्डरों के साथ गिरफ्तार संदिग्ध को भेजा जेल

लखीमपुर-खीरी। मामला कोतवाली पलिया क्षेत्र की पलिया पुलिस चौकी का है जहाँ पिकप में भरकर नेपाली सिलेंडर ले जा रहे संदिग्ध युवक को अग्रवाल हॉस्पिटल तिराहे पर पुलिसकर्मियों द्वारा मुखबिर की सूचना पर पकड़ा था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाद में आरोपी को सिलेंडरों सहित छोंडे जाने की सूचना पर पुलिस के कामों में खासी दखल रखने वाले एक ट्रांसपोर्टर द्वारा टेलीफोन से आला अधिकारियों को सूचना देने के बाद मामले की लीपापोती करते हुये कोतवाली पुलिस को अन्ततः आरोपी को नेपाली सिलेण्डरों सहित जेल भेजना पड़ा।
उपरोक्त प्रकरण के संदर्भ में थाना पलिया पुलिस द्वारा 06 अदद नेपाली गैस सिलेण्डर बरामद कर एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मोहल्ला सिंगहिया के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से 06 अदद नेपाली गैस सिलेण्डर अवैध रूप से नेपाल बार्डर की तरफ से पलिया ले जाने के सम्बन्ध में कासिफ पुत्र लियाज खां को गिरफ्तार कर उक्त बरामद माल 06 अदद नेपाली गैस सिलेण्डर को सीजर कर न्यायालय भेजा गया। जल्दबाजी में जारी प्रेस नोट में पुलिस ने उपरोक्त गिरफ्तारी के अपराध संख्या व धाराओं को कोई उल्लेख नहीं किया है वहीं छः सिलेण्डरों को ले जा रहे चौपहिया वाहनों पर भी पुलिस की चुप्पी संदिग्ध है। गौरलतब है ऑटो चोरी के संभावित खुलासे में भी शनिवार रात दुधवा रोड पर थाने से बिना पहिये की ऑटो ले जाकर आरोपी की दुकान के बाहर खड़ी कर फ़ोटो ग्राफी करने के आरोप एक पीड़ित द्वारा लगाये गये हैं। जानकारों के अनुसार उक्त बिना पहियों की ऑटो पलिया कोतवाली से एक चौपहिया वाहन में लादकर ले जाने व वापस आने की घटना ससमय सीसीटीवी में कैद है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button