शराब ठेकेदार व आबकारी अधिकारियों की मिली भगत से हो रही ओवर रेटिंग
पीड़ित ग्राहक की शिकायत के बाद ओवर रेटिंग में वसूले गए पैसों में से मात्र 20 रु0 ही किये वापस

आबकारी अधिकारियों की मिली भगत से शराब पर हो रही ओवर रेटिंग
पलियाकला-खीरी। मामला पलिया कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम सिनेमा चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान का है जहाँ शराब लेने पहुँचे कमल नामक खरीददार से शराब विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से चालीस रुपये अधिक वसूले जाने की शिकायत पीड़ित ग्राहक द्वारा की गई है। पीड़ित ग्राहक कमल के अनुसार जब स्थानीय गणमानी जनरल को लेकर वह ओवरराइटिंग की शिकायत करने दुकानदार के पास पहुंचा तो दुकानदार द्वारा वसूले रुपयों में से मात्र बीस रुपये ही पीड़ित ग्राहक को वापस कर दिए गए और की पैसे देने से मना कर दिया। पीड़ित ग्राहक ने आरोप लगाते हुए बताया कि दुकानदारों द्वारा की जा रही ओवर रेटिंग आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत का परिणाम है ग्राहकों से अधिक पैसा वसूल कर यह लोग अपनी जेबें भर रहे हैं जिसमें शराब ठेकेदार व कर्मचारियों की दुर्भसंधि है







