
बाढ़ के बाद फैली बीमारियों से बचाने के लिए वन बीट मेडिकल ग्रुप भीरा ने चलाई मुहिम
वन बीट मेडिकल ग्रुप भीरा खीरी ने बाढ़ के पानी से फैली बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए शारदा नदी के किनारे बसे गांव श्रीनगर से शुरुआत की। जहां पर वन बीट दसमेश चैरिटेबल हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने मेडिकल कैंप लगाकर लोगो को जांच की और दवाएं वितरित की। वही बाढ़ से ग्रस्त लोगों को खाने के पैकेट भी वितरित किए। आस पास के इलाके में जहां भी बाढ़ की स्थिति बनी है या पानी से बीमारियां फैली है वन बीट की टीम लगातार लोगों की सेवा में अपनी मुहिम जारी रखेगी। मानवता की मिसाल संस्था के संस्थापक सरदार बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में पूरी टीम हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी और हर संभव मदद के लिए तैयार है। आज की टीम विशेष रूप से सरदार जसवीर सिंह जोशी,कंवर राजदीप सिंह डॉक्टर आशीष मिश्रा ,अमित पाल, सरदार गुरजीत सिंह, हरप्रीत कौर, परमिंदर कौर, जगजीत सिंह व सभी सहयोगी ने बताया कि हम उन लोगो तक पहुंचेंगे जिनको वास्तविक रूप से मदद को जरूरत है। जो लोग घर से बेघर हो गये हैं और सड़को के किनारे रहने पर मजबूर है हमारी टीम उनके साथ खड़ी है।













