
खीरी मीडिया क्लब की दूसरी मीटिंग संपन्न हुई जिसमें संगठन के विषय में गहन चिंतन और चर्चा हुई। पत्रकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुये क्लब के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा ने कहा कि आज पेशेवर पत्रकारों को अपने कार्यक्षेत्र में आज के दौर में पत्रकारों को घातक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। हमारे पेशे में ज्यादातर लोग काम करने की खतरनाक परिस्थितियों का सामना करते हैं वहीं भ्रष्ट तंत्र द्वारा पत्रकारों की आवाज दबाने के लिये नियमविरुद्ध कानूनों का प्रयोग काफी बढ़ गया है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े नये साथियों का सम्मान किया गया। बैठक के दौरान जनपद खीरी के दर्जनों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।







