WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

रोजगार के नाम पर मोदी ने किया देश के युवाओं के साथ धोखा : सरदार मंजीत सिंह किसान यूनियन ने किया हड़ताली संविदा कर्मियों का समर्थन

Savdhan India News


निरजेश मिश्रा/विकास दीक्षित

पलियाकलां-खीरी। भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश टिकैट के जिला उपाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह के नेतृत्व में यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण विधूत वितरण खंण्ड पलिया तृतीय के कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे संविदाकर्मियों के समर्थन में बैठे। विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों की लड़ाई को सर्व समाज की लड़ाई बतलाते हुये भाकियू के जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को न्याय मिलने तक उनका संगठन पूरी मजबूती के साथ विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों के साथ में खड़ा हुआ है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुये कहा कि मोदी ने रोजगार एवं नौकरियां बढ़ाने का दिखावा किया है जबकि सभी विभागोँ में निरंतर सरकरिव गैर सरकारी कर्मचारियों की छँटनी की गई है, लोगों को नौकरियों से निकाला गया है, जिससे पुरे देश बेरोजगारी बढ़ी है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण संविदा कर्मियों की हड़ताल को देखकर लगाया जा सकता है ।
उल्लेखनीय है कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में हजारों की संख्या में संविदाकर्मियों की छँटनी की गई है जिनमें से अकेले पलिया डिवीजन में ही लगभग एक सौ कर्मचारियों को उनकी निष्ठा परिश्रम व सेवा के बदले विभाग से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जिसके विरोध में डिवीजन में संविदा व ठेके पर कार्यरत सभी 194 कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गये हैं। कर्मचारियों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के पलिया तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिद्धू सहित दर्जनों की संख्या में किसान यूनियन कार्यकर्ता धरने पर मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button