

विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया बाबा मिष्ठान भंडार का शुभारंम्भ
पलियाकलां-खीरी। पलिया क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मिष्ठान व्यवसायी सुखवीर सिंह बाबा द्वारा पलिया नगर के सिनेमा चौराहे पर कमल मार्केट स्थित नवीन प्रतिष्ठान जयश्री बाबा जी मिष्ठान भण्डार का शुभारंम्भ विधिवत हवन पूजन के साथ सुंदरकांड पाठ के पश्चात विधायक रोमी साहनी द्वारा फीता काटकर किया गया। विधायक ने दुकान स्वामी बाबा जी को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाये देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। उल्लेखनीय है कि मूलतः राजस्थान के निवासी सुखवीर सिंह बाबा बीते चालीस वर्षों से पलियावासियों को उच्चकोटि की शुद्ध मिठाइयों के साथ साथ राजस्थानी, पंजाबी, भोजन के साथ साथ तमाम उत्तर भरतीय व्यंजनों, नमकीन, समोसे आदि परोसते रहे हैं, वहीं केसर वाला दूध भी उनके प्रतिष्ठान के पसन्दीदा पकवानों में से एक है। उद्घाटन के अवसर श्रीकुल परिवार सेवा संस्थान के आचार्य गोविन्द माधव, सोमेश माधव, अभिषेक माधव, विनय त्रिपाठी अभिलाष, सतेंद्र, रामकृष्ण मिश्रा, मनोज मिश्रा, एड0 गगन मिश्रा,डिम्पल शर्मा, अभिनव मिश्रा,रामू वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र शुक्ला, विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री विकास दीक्षित, धर्म प्रसार प्रमुख अरविन्द राठौर, जिला सह मंत्री इंद्रपाल चौहान, राम वचन तिवारी प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर, किशन गुप्ता सहित काफी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।









