

सिग्नेचर प्रोजेक्ट ग्रीन पलिया क्लीन पलिया के तहत रोटरी क्लब पलिया ने डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज के निर्देशन में स्टेशन रोड डिवाइडर पर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर उन पर ट्री गार्ड लगाए गये।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष गगन मिश्रा मिश्रा ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है वृक्षों के बिना मानव जीवन अकल्पनीय है। पौधरोपण के दौरान महामंत्री नीरज गर्ग, विजय महिंद्रा,डीके श्रीवास्तव, अंकुर गोयल, दिनेश गर्ग, अनूप श्रीवास्तव, संदीप बंसल, राजीव गुप्ता, सीताराम गर्ग, राकेश कुमार वन दरोगा,रमाकांत मिश्रा वनरक्षक, संजय कुमार सुरेश कुमार संतोष कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।



















