रोटरी क्लब पलिया के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में मण्डलाध्यक्ष रोटेरियन परितोष बजाज ने निस्वार्थ सेवा को बताया रोटरी क्लब का ध्येय , रोटरी क्लब द्वारा संचालित 20 जन सेवा प्रकल्पों का किया निरीक्षण, उड़ाई पतंग, कन्या विद्यालय को दिये आधा दर्जन पंखे, गुरुद्वारा स्कूल में की गई पुस्तकालय की स्थापना

निस्वार्थ सेवा रोटरी क्लब की विश्वस्तरीय उपलब्धि : परितोष बजाज
सच्ची मानव सेवा रोटरी क्लब के एकमात्र लक्ष्य : मण्डलाध्यक्ष परितोष बजाज
पलियाकलां-खीरी। रोटरी क्लब पलिया के मंडलाध्यक्ष का आधिकारिक निरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के उपरांत मण्डलध्यक्ष परितोष बजाज, डीजीआरएच शैलेन्द्र सिंह, सहायक मंडल अध्यक्ष देवकी नन्दन मालपानी,रोटरी क्लब पलिया अध्यक्ष गगन मिश्रा, नीरज गर्ग व अंकुर गोयल द्वारा संयुक्तरूप से भगवान गणपति के समक्ष धूप दीप एवं माल्यार्पण कर संपन्न हुआ।
रोटरी क्लब के वार्षिकोत्सव एवं नवीन पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से “स्वयं से बढ़कर सेवा’ की विचारधारा के महत्वपूर्ण दायित्व की बागडोर को शपथपूर्वक स्थान्तरित किये जाने के अवसर पर रोटरी क्लब पलिया के अध्यक्ष एड0 गगन मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पावन अवसर पर बड़े आदर और सम्मान के साथ मैं रोटरी क्लब के संस्थापक और हमारे आदर्श स्व0 पॉल हैरिस जी को नमन करते हुये उनका वंदन एवं अभिनन्दन करता हूं, उन्होंने आज से 120 साल पहले सेवा और सद्भभावना का जो मार्ग प्रशस्त किया आज उसके अनुरूप कार्य करते हुये हम सभी रोटेरियन बंधू आत्म संतुष्टि व गर्व का अनुभव कर रहे हैं।
उन्होंने क्लब द्वारा प्रस्तावित पचास सेवा कार्यक्रमों में से वर्तमान में संचालित बीस सेवा प्रकल्पों में मेला मैदान चौराहे पर अत्याधुनिक शौचालय निर्माण,
रामचरण शाह मूर्ति नवीनीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया एवं सब्जी मण्डी के व्यस्ततम क्षेत्र में
शीतल पेयजल संयन्त्र स्थापना,पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद
वृक्षारोपण, शीतलहर के समय चाय एवं अलाव व्यवस्था, आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में संचालित रोटरी सिलाई स्कूल प्रशिक्षण केंद्र,ज विभिन्न चिकित्सा सहायता शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैम्प, नौनिहालों को शैक्षिक प्रोत्साहन हेतु पाठ्य पुस्तकों एवं लेखन सामग्री वितरण, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में पुस्तकालय स्थापना, वस्त्र वितरण, निःशुल्क जलपान केंद्र जैसे महत्वपूर्ण जनसेवार्थ कार्यक्रम सफलता पूर्वक संचालित होकर रोटरी क्लब के उद्देश्यों को पूरा करते हुये हम सभी रोटेरियनस के परिश्रम व प्रयासों को मूर्त रूप प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने रोटेरियन साथियों के साथ मिलकर संगठन हित में अधिक से अधिक सेवा प्रकल्पों को सफलता पूर्वक संचालित करने का विश्वास दिलाया।
मंडल अध्यक्ष परितोष बजाज रोटरी क्लब की स्थापना उसके पवन कार्यों एवं रोटेरियन के दायित्व एवं गौरव के विषय में बदलते हुए कहा कि कि हमारे प्रेरणा स्रोत पाल हैरिस की दिव्य दृष्टि से प्राप्त इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से हम सभी रोटेरियन स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं, अपनी निस्वार्थ सेवा के बलबूते रोटरी क्लब विश्वस्तरीय सेवा संस्थान के रूप में द्वतीय स्थान पर अपनी पहचान बना चुका है, श्री बजाज ने रोटरी क्लब में महिलाओं प्रशंसनीय सहभागिता पर कहा कि ममता एवं सेवा की प्रतिमूर्ति अपनी गृहस्थी को सफलतापूर्वक संभालने वाली मातृशक्ति निश्चित रूप से रोटरी क्लब के सेवा प्रकल्पों के कार्यभार का बेहतर संचालन सम्भाल सकती हैं, उन्होंने रोटरी के चार स्तम्भों राष्ट्र व्यापकता, एकात्मकता, सुपात्रों की सच्ची मानव सेवा, अंतराष्ट्रीय सद्भवना का पालन करते हुये क्लब के संवर्धन पर विशेष बल देने का आह्वान करते हुये कहा कि सफलता के साथ बुलन्दियों तक पहुंचने का मार्ग सिर्फ और सिर्फ सेवा सत्कार्य के माध्यम से मिलता है। सचिव नीरज गर्ग ने सभी अतिथियों व रोटेरियन सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुये जनहित कार्यों में व्यापक सहभगिता का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथिगणों को स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किये गये। रोटेरियन डीके श्रीवास्तव के फार्म हाउस पर आयोजित उक्त कार्यक्रम से पूर्व रोटरी क्लब पलिया के सेवा कार्यों के निरीक्षण के दौरान मंडलाध्यक्ष परितोष बजाज के साथ आये अधिकारियों के त्रिसदस्यीय दल ने आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में वस्त्र वितरण करते हुये रोटरी की पतंग उड़ाई गयी, ततपश्चात पुलिस चौकी चौराहे पर संचालित वस्त्र वितरण केंद्र का निरीक्षण करते हुये, स्व0 रामचरण शाह की मूर्ति पर माल्यापर्ण, कन्या पाठशाला पुस्कालय में छः पंखों का दान किया,गुरुनानक स्कूल में नवीन पुस्तकालय की स्थापना के साथ खिचड़ी भोज व श्रीवास्तव जी के फार्म हाउस पर वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब अध्यक्ष गगन मिश्रा, निशा मिश्रा, सचिव नीरज गर्ग-पायल गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप कोहली-शिल्पी कोहली, डी.के.श्रीवास्तव-रचिता श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव-सीमा श्रीवास्तव, दिनेश गर्ग-सुमन गर्ग, अंकुर गोयल-रूपा गोयल, संदीप बंसल-नीतू बंसल,रितेश गर्ग-गरिमा गर्ग, सलिल अग्रवाल, हरविंदर सिंह स्वीट, ज्योति अग्रवाल, मनोरमा आर्या, कुमुद महेंद्रा सहित काफी संख्या में रोटरी क्लब के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन रोटेरियन रचिता श्रीवास्तव, ज्योति अग्रवाल,पायल गर्ग,सीमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।









































