WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

युवा नगर व्यापार मण्डल के गौरव अध्यक्ष,आदित्य महामंत्री व मनीश बने कोषाध्यक्ष

नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने की नवीन दायित्वों की घोषणा

Savdhan India News

पलियाकलां-खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कंछल गुट की सम्बद्ध इकाई नगर व्यापार मंडल पलिया कलां के प्रति निष्ठा एवम व्यापारियों के सेवा भावना को देखते हुये जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष नानक चंद वर्मा के निर्देश पर जिला महामंत्री अमित महाजन, तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह गोहानिया, तहसील महामंत्री राजेश गुप्ता व अन्य वरिष्ठ व्यापारीगणों से विचार विमर्श के उपरांत नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता व महामंत्री राजीव शुक्ला,कोषाध्यक्ष श्याम आनंद ने नगर युवा व्यापार मण्डल पलिया कलां इकाई का गठन करते हुए नगर निवासी प्रमुख युवा व्यवसाई गौरव अग्रवाल को युवा नगर व्यापार मण्डल पलिया का अध्यक्ष, आदित्य कुमार मौर्य को युवा महामंत्री एवम मनीष अरोरा को युवा कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है व नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि आप अपने अपने पदों का कुशलतापूर्वक दायित्व निर्वाहन करते हुए संगठन व व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे और दस दिनों की अवधि में अपनी युवा नगर व्यापार मण्डल पलिया की कार्यकारिणी का गठन करेंगे। नगर युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के उपरांत व्यापार मण्डल जिला महामंत्री अमित महाजन, तहसील महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता, व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंघल, जसवीर फ्लोरा,अनूप कुमार गुप्ता, मो.फहीम,मोo फिरोज खान, ताराचंद्र गुप्ता, विनोद अग्रवाल, मो० आरिफ सहित नगर व क्षेत्र के व्यापारियों ने मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर हर्ष व प्रसन्नता व्यक्त की है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button