पलियाकलां में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, पालिकाध्यक्ष के.बी.गुप्ता ने बरसाए फूल, हर हर महादेव के लगे जयकारे

पालिकाध्यक्ष के बी गुप्ता ने की कांवरियों पर की पुष्पवर्षा
पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर से अयोध्या काशीविश्वनाथ दर्शन करते हुये सुल्तानगंज से काँवर लेकर बाबा बैजनाथ धाम केअभिषेक हेतु रवाना हो रहे भोलेभक्तों के दल के सभी सदस्यों को नगर पालिका परिषद पलिया के अध्यक्ष के बी गुप्ता द्वारा मुँह मीठा करवाकर, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा करते हुये रवाना किया गया। काँवर आशीश गुप्ता, विनीत बाजपेयी, विनीत गुप्ता, शिवम गुप्ता, हिमांशु वर्मा पर पालिकाध्यक्ष ने पुष्पवर्षा करते हुये आध्यात्मिक उन्नति की कामना की गई। पुष्पवर्षा के दौरान अधिशासी अधिकारी डॉ0 नितिन गंगवार, सेवानिवृत्त लेखाकार मेलाराम, सभासद रईश अहमद, सिराज रसूल,पूर्व सभासद रामगोपाल वर्मा, नजर अहमद, अनिल गुप्ता, अर्बन कोआपरेटिव बैंक के पूर्व संचालक राजीव गुप्ता,समाजसेवी अभिनव मिश्रा,भोले की फौज के संयोजक विकास बंसल सहित काफी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।














