
लखीमपुर खीरी। बोल बम के जय घोष के साथ भोले बाबा के भक्तों को पलिया नगर से भीरा के रास्ते छोटी काशी गोला के लिए रवाना किया गया जिसमें पलिया नगर व्यापार मंडल पंजी प्रतिनिधि मंडल शाह गुट के युवा व्यापार मंडल द्वारा कवर्डियो को. पुष्प-वर्षा कर रवाना किया भगवान भोलेनाथ से समस्त कवर्डियो की सुखद यात्रा की कामना की गई। पलिया नगर व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष अविरल शाह ने अपनी युवा व्यापार मण्डल टोली के साथ भोलेभक्त कांवरियों पर पुष्प वर्षा की गई। पुष्पवर्षा में आर्यन गुप्ता,यश नाग,अनुपम राय,आशुतोष, आशु गुप्ता,किशन गोपाल वर्मा, अभिषेक गुप्ता,हर्ष बाथम, आलोक गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी सम्मिलित रहे।










