Uncategorized
धरती हमारी माँ, वृक्ष धरा के आभूषण : विधायक रोमी साहनी
विधायक रोमी साहनी ने किया "एक पेड़ मां के नाम" रोपित करने का आह्वानविधायक रोमी साहनी ने किया "एक पेड़ मां के नाम" रोपित करने का आह्वान

पलियाकलां-खीरी। वृक्षरोपण सप्ताह के अंतर्गत तिकोना फार्म मझगईं के एक शासकीय विद्यालय पहुँचे 137 पलिया विधायक रोमी साहनी ने अधिकारियों के साथ एक पेड़ मां के नाम से किया वृक्षारोपण करते हुये विधानसभा क्षेत्रवासियों को प्रेरित करते हुये कहा कि वृक्षारोपण सप्ताह में एक पेड़ मां के नाम से सभी लोगों को अवश्य लगाना चाहिये। उन्होंने कहा कि धरती हमारी माँ है और वृक्ष धरती माँ के आभूषण है। पेंड पौधों व हरियाली के बिना मानवजीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। आने वाली पीढ़ियों को उत्तम स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करने के लिये हम सभी का वृक्ष रोपित करना परम् कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता विकास गुप्ता, राजू चौरसिया, सहित मझगईं रेंज के अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।







