नगर पालिका पलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा सम्पन्न
मोबाइल वैन से दिया गया प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

नगर पालिका पलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा सम्पन्न
– लाभान्वित हुये दर्जनों नगरवासी
– मोबाइल वैन से दिया गया प्रधानमंत्री का संदेश
पलियाकलां-खीरी।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन पार्क, निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया कलां में नगर पालिका परिषद पलिया कलां के अध्यक्ष के.बी.गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें एल.ई.डी. वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश को आमजन के बीच प्रसारित किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान कार्ड, फ्री हेल्थ चेकअप, पी.एम.स्वनिधि योजना, पी.एम.आवास योजना, श्रम विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग के कैम्प में लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कैम्प में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये तथा व्यक्तियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नगर पालिका परिषद पलिया कलां की ओर से आयोजित कैम्प में आठ नये पथ विक्रेताओं का पंजीकरण किया गया तथा तैंतीस लाभार्थियों को परिचय बोर्ड दिये गये। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से तीन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी व प्रमाण पत्र दिये गये। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी, खीरी वासुदेव मौर्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, केन्द्रीय गृह राज्य मन्त्री के प्रतिनिधि दीपक तलवार, विधायक प्रतिनिधि श्याम आनन्द, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, समाजसेवी वरुण गुप्ता, पालिका सभासद सावित्री देवी, श्रीमती संगीता, इस्लामुद्दीन, रहीश अहमद, मुबारक अली, सभासद प्रतिनिधि सतीश कनौजिया, रामगोपाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना अवस्थी, भाजपा नगर महामंत्री विजय गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह गिल, शशिशंकर शुक्ला, अनिल गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री अनूप मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष के.बी.गुप्ता ने अपने उदबोधन में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुये लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देते हुये कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी व मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में संचालित समस्त योजनाओं से इस शहर के नागरिकों को आच्छादित किये जाने में कोई कसर नहीं रखी जायेगी। नगर के विकास के लिये जनकल्याणकारी कार्य कराये जाते रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा लगभग 200 कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित महाजन ने किया। पालिका के अधिशासी अधिकारी महेन्द्र कुमार चौधरी ने आये समस्त अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।









