WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

राम मंदिर के निर्माण से वैश्विक पटल तक हुआ हिंदुओं का एकत्रीकरण : मिथलेश कुमार

हरगांव में राष्ट्र चेतना कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Savdhan India News

लखनऊ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वधान में जनपद सीतापुर के हरगांव में राष्ट्र चेतना संगम कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण व कुटुम्ब मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथलेश कुमार ने स्वयंसेवकों से भरे खचाखच प्रांगण में उपस्थित स्वयंसेवकों से राम मन्दिर के संघर्ष का वर्णन करते हुये कहा कि संघ परिवार ने श्रीराम मंदिर के संघर्ष से लेकर गौरवपूर्ण निर्माण के माध्यम से वैश्विक पटल पर सनातनी जनमानस को एक सूत्र में पिरोने में सफलता प्राप्त की है, हिन्दू संकृति व परंपराओं की रक्षा करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। हमारी परंपरा में सेवा निःस्वार्थ भाव से की जाती है, ऐसी परंपराएं हर समाज, पंथ, संप्रदाय में है। समाज में नियम बदल सकते हैं किन्तु मूल्य नहीं बदल सकते, हमारी पूजा पद्धति अलग हो सकती है, किन्तु जीवन मूल्य नहीं बदलते। जनजातीय परंपरा वैदिक या अवैदिक हो सकता है, मत पंथ, संप्रदाय अलग हो सकते हैं किन्तु मूल्य तो पूरे भारत का एक ही है।
शिक्षा में परिवर्तन होना चाहिए। संघ की दृष्टि केवल स्कूल कॉलेज की शिक्षा नहीं है, वह महत्व का है, गणित, विज्ञान सीखते हैं लेकिन बड़ी शिक्षा परिवार और समाज से भी मिलती है। परिवार सिखाता है संस्कार, समुदाय में वातावरण भी सिखाता है, पूर्वजों से मिले मूल्यों का पालन करना चाहिये, अस्पृश्यता को छोड़ना है, समरसता को बढ़ाना है,राष्ट्र चेतना में मातृ शक्ति की बड़ी भूमिका है। कुरीतियों को छोड़कर बड़े समाज का निर्माण करने हेतु तो कुछ जोड़ना पड़ता है, तो कुछ छोड़ना पड़ता है।
लाखों हजारों वर्षों से समाज की रचना हुई उसमें कुछ बातें समान हैं जैसे जीवन दृष्टि सभी की एक है, धरती को मातृ समान मानना, पानी, नदी और गौ को माता समान मानना, सभी सनातनी पेड़, पौधे, पक्षी की पूजा करते हैं और यह हमारे संस्करों का हिस्सा हैं। एकमात्र सनातन धर्म मे ही भगवान को न मानने वाले का भी स्थान है, पहले भी था आज भी है, सभी को सम्मान देने वाला हिंदू समाज है क्योंकि हमारा मूल एक है, जड़ एक है, संघ इन्हीं मूल्यों की बात करता है, पूरे हिंदू समाज को सदा सदा के लिये एकजुट करना हमारा उद्देश्य है। शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता पर बोलते हुये उन्होंने कहा संघ की दृष्टि केवल स्कूल कॉलेज की शिक्षा नहीं है, वह महत्व का है, गणित, विज्ञान सीखते हैं लेकिन बड़ी शिक्षा परिवार और समाज से भी मिलती है। परिवार सिखाता है संस्कार, समुदाय में वातावरण भी सिखाता है। संघ ने कुटुंब प्रबोधन के क्षेत्र में भी प्रयास शुरू किया है।
विभाग प्रचारक अभिषेक, जिला प्रचारक पंकज,खण्ड सह संघचालक अमित, सह खण्ड कार्यवाह अंकित, जिला शारीरिक टोली के सदस्य ललित, अरविंद, खण्ड शारीरिक शिक्षण प्रमुख अमन, अनुज सिंह, अमरजीत सिंह बाटू भइया, नितिन, दीपू, अनुपम प्रधान, संजय जयसवाल, रोहित मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह,हरीश जी प्रधान,राजकुमार सिंह जी, खंड के सह सेवा प्रमुख आलोक जी व अंकित जी प्रधान, कपिल सिंह जी प्रधान, सिद्धू सिंह जीप्रधान,रिंकू सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवनीश सिंह जी,सहित सैकड़ों स्वयंसेवकगण सम्मिलित हुये। राष्ट्र चेतना संगम कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन हरगांव प्रचारक सम्पूर्णानन्द द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button