WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

परमात्मा की कृपा से मिलता है प्रशस्ति का मार्ग : के.बी. गुप्ता

हानि लाभ जीवन मरण यश अपयश प्रभु हाथ

Savdhan India News

पलियाकलां-खीरी। होली पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद पलिया कलां के पूर्व ठेकेदार संतराम सिंह के परिवार से मिलकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करते हुये भविष्य में हरसम्भव मदद के लिये आश्वस्त करते पालिकाध्यक्ष के. बी. गुप्ता ने कहा कि ईश्वर पर अटूट विश्वास के साथ कठिन से कठिन समय में समस्याओं का सामना करते हुये अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा व समृद्धि के लिए खड़े रहना ही मनुष्य का कर्तव्य है, जीवन- मृत्यु, सुख और दुख जीवन के पहलू हैं हर अंधेरे के बाद एक सुनहरी सुबह का आगाज होता है, परमात्मा की कृपा से प्रशस्ति का मार्ग अवश्य मिलता है।
इसी दौरान अपने पुराने कार्यकर्ता साथी मुन्ना लाल बाल्मीकि से भेंटकर त्यौहार की शुभकामनाएं एवं उपहार प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि पालिका अध्यक्ष के भी गुप्ता अपने स्वभाव के अनुसार समय-समय पर एवं त्योहार इत्यादि विशेष अवसरों पर अपने करीबी लोगों व आम जनमानस के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और उनके स्वभाव की इसी विशेषता के कारण क्षेत्रीय जनमानस अन्य जनप्रतिनिधियों के मुकाबले अपने परिवारिक सदस्य के रूप में जानता व मानता है।होलीकोत्सव पर अपनों से मिलने निकले पालिका अध्यक्ष के साथ चेयरमैन पुत्र इंजीनियर वरुण गुप्ता, सभासद डॉ. रविन्द्र सिंह व अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button