

रोटरी क्लब पलिया द्वारा द्वारा 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिकों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर पलिया से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। देश की एकता व अखण्डता का संदेश देती हुई अखण्ड भारत संकल्प यात्रा नगर के स्टेशन चौराहा, मार्ग माल गोदाम, मेला सिंह चौराहा से मेला रोड़ होते हुए मेला ग्राउंड स्थित गोल्डन पैलेस मे सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में रोटरी क्लब पलिया द्वारा यात्रा में सम्मिलित लोगों को जलपान की उत्तम व्यवस्था करवाई गई। व्यवस्था की गई इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष गगन मिश्रा डीके श्रीवास्तव विजय नारायण महिंद्रा अंकुर गोयल सीताराम गर्ग आदि उपस्थित रहे।


















