WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिये सराहनीय प्रयास कर रहे जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी लवकुश भार्गव

Savdhan India News

लखीमपुर- खीरी। (एस. पी.तिवारी/विकास दीक्षित) जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी लवकुश भार्गव ने दहेज उत्पीड़न की शिकायतों में निपटारा कराने के लिए पति-पत्नी में मध्यस्ता करके सुलह कराने के काफी सार्थक प्रयास किये गये हैं|
बताते चले कि जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी / संरक्षण अधिकारी लखीमपुर लवकुश भार्गव ने दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिसां की शिकायतों मे परिवारों को बिखराने से बचाने के पक्षकारों में मध्यस्ता कराके निपटारा कराया जा रहा है इसी क्रम में 31 जुलाई को पूजा व उसके पति सनि में सुलह का प्रयास किया गया है , दोनो का विवाह वर्ष 2005 को हुआ था , दोनो के संसर्ग से दो संतान हैं, पूजा ने दहेज मांगने व उत्पीड़न करने का आरोप पति पर लगाया था दोनो में सुलह की मध्यस्ता कराके सुलह के लिऐ सहमति हुई है। पति सनी ने अपने परिवार के लोगो के साथ उपस्थित होकर सुलह करके मामले का निस्तारण कराने के लिए दो सप्ताह का समय लिया है l जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी के इस तरह के सराहनीय कार्य से परिवारों को टुटने से बचाया जा रहा है। भार्गव ने बताया की दहेज प्रथा उन्नमूलन एवं दंपत्तियों को सुखमय वैवाहिक जीवन प्रदान करने हेतु शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के क्रम में पारिवारिक विवादों को सूलझाने का सफल प्रयास किया जा रहा है, अधिकांश मामलों में पति पत्नी के बीच विवाद कारणों में आपसी तालमेल का आभाव,सन्देह एवं अहम का भाव देखा गया है, परस्पर तालमेल द्वारा विघटन की ओर बढ़ रहे परिवारों को समझा बुझा कर पुनः हंसी खुशी जीवन व्यतीत करने को संकल्पित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि कोई पीडिंत व्यक्ति अपनी शिकायत किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी / दहेज प्रतिषेध अधिकारी लखीमपुर में उपस्थित होकर दे सकता है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button